-टीम ने कुल तीन सैंपल लेकर प्रयोगशाला को भेजे
सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। आयुक्त खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन उप्र, लखनऊ के आदेश एंव जिलाधिकारी के निर्देशानुसार होली पर्व के चलते खाद्य विभाग अधिकारियों द्वारा रामपुर मनिहारान व नानौता में नमूने लिए गए। जिन्हें प्रयोगशाला हेतू भिजवा दिए गए। इस दौरान दुकानदारों मंे दिनभर हडकंप की स्थिती बनी रही।
शनिवार को होली पर्व के मद्देनजर मुख्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह एंव क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल गुप्ता द्वारा तहसील रामपुर मनिहारान के पैंठ बाजार से श्रवण कुमार, सुशील कुमार खाद्य कार्यकर्ताओं के दुकान से हल्दी पाउडर का नमूना तथा मनीष कुमार के प्रतिष्ठान से वेजिटेबिल फैट का नमूना संग्रहित किया गया। इसके अलावा नानौता से फाइव स्टार डेयरी फैक्ट्री से क्रीम का नमूना संग्रहित किया गया। जिसके चलते पूरी रामपुर मनिहारान तहसील से तीन नमूने संग्रहित कर जांच हेतू प्रयोगशाला में प्रेषित किए गए। जांच उपरांत खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत आवश्यक नियमानुसार कारवाई की जाएगी।