सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। कोहरा, शीतलहर व ओलावृष्टि ने ठंड को फिर हवा दे दी है। सोमवार की सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण पांच फुट के सामने को भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे के कारण वाहन चालकों की स्पीड़ कम हो गई। कोहरा नहीं छटने के कारण सूर्य देव के दर्शन भी दुर्लभ हो गये। दोपहर बाद बिजली की गड़गड़ाहट व तेज हवाओं से ठंड बढ़ गई। शहर में बरसात भी हुई। शहर के आसपास के इलाकों में कई जगह ओलावृष्टि हुई। नकुड़, साढौली कदीम सहित कई गांवों में जबरदस्त ओले गिरे। जबरदस्त तूफान भी चला। अचानक से बदले मौसम के कारण कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर दस्तक दे ही है। माना जा रहा है कि दो दिन आगे भी मौसम खराब ही रहेगा।