• Home
  • >
  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सेंट फातिमा पब्लिक स्कूल में किया गया ध्वजारोहण
  • Label

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सेंट फातिमा पब्लिक स्कूल में किया गया ध्वजारोहण

CityWeb News
Sunday, 26 January 2020 05:37 PM
Views 545

Share this on your social media network

सिटीवेब/अंकित
सहारनपुर। रसूलपुर स्थित सेंट फातिमा पब्लिक स्कूल में 71वां गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के प्रिंसिपल फिरोज अंसारी, मौहम्मद परवेज, सुपुल एवं अंकित पुंडीर ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल के प्रिंसिपल फिरोज अंसारी ने सभी देशवासियों को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस की भिन्नता के बारे में जानकारी दी और इसे क्यों मनाया जाता है, बच्चों को बताया। मौहम्मद परवेज व सुपुल ने बच्चों को देश के वीर सपूतों के इतिहास के बारे में बताया।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web