गंगोह। अधिकारियों के आश्वासन के बाद गंगोह के डाक बंगले पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन का धरना समाप्त हो गया। सरदार कुलदीप सिंह की अध्यक्षता व चौधरी अशोक कुमार के संचालन में चल रहे धरने के 15वें दिन वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार पर शोषण का आरोप लगाया। इस दौरान एडीएमई श्याम बहादुर सिंह, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी नकुउ़ पूर्ण चंद राणा, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राजवीर िंसंह, सीएमओ बीएस सोढ़ी व मिल अधिकारी किसानों से वार्ता के लिए पहुंचे। सभी अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों का धरना समाप्त हो गया। धरने पर भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार, जगपाल सिंह, देशपाल, बृजपाल, मेवाराम, प्रदीप ठाकुर, संजय कुमार, ध्यान सिंह, रामबली, महीपाल, नाथीराम, मेहरबान, सलीम आदि मौजूद रहे।