सहारनपुर। नवीन नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रहमाकुमारी रानी बहन ने बताया कि रक्षाबंधन अति पावन पर्व है। यह एक ऐसा बंधन है, जिसको बांधने से अपने अंदर की बुराईयां बंधन मुक्त हो जाती है। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र स्नेह के बंधन में अंधने-बांधने का यादगार दिन है। इस दौरान तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर आगंतुकों को राखी बांधी गई और लम्बी उम्र की कामना की।