अमित सेन/अभिषेक सिंह
सहारनपुर। फतेहपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के ट्रांसफर पर थाना प्रांगण में समाजसेवियों और पत्रकारो ने सुनील कुमार को उनके अगले गंतव्य के लिए शुभकामनाएं दी। छुटमलपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश राणा, महामंत्री राव साजिद, विनोद गोयल, सलीम जावेद, डॉ. देवराज पुंडीर भी शामिल रहे। सुनील कुमार ने इस मौके पर लोगों से कहा क्षेत्र की जनता ने सामाजिक कार्यों में मेरा सहयोग किया है। प्रशासन को अगर इसी तरह जनता का साथ मिलता रहे तो क्षेत्र की किसी भी समस्या का समाधान होने में अधिक वक्त नहीं लगता है। उपस्थित व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश राणा ने कहा कि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने जनता के दिलों में ऐसी जगह बना ली है कि उन्हें भुलाना आसान नहीं होगा। कुछ रोज पहले शिव कांवड यात्रा के दौरान हमें जिस तरह साथ शिव भक्तों की सेवा करने का अवसर मिला।उसको व्यापार मंडल याद करता रहेगा। सरल स्वभाव के सुनील कुमार लोगों की परेशानियों को तत्काल समाधान करने में विश्वास रखते हैं। साथ ही छुटमलपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश राणा की पूरी टीम ने सुनील कुमार के स्थान पर पहुंचे फतेहपुर थाना अध्यक्ष अमित शर्मा का पुष्प मालाओं के साथ स्वागत किया।