एसएल कश्यप।
सहारनपुर। गन्ना किसानों की समस्याआंे को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर ने कमिश्नर कार्यालय पर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वीरवार को प्रदर्शन करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी संजीव तोमर ने कहा कि बकाया गन्ने के भुगतान को लेकर किसान परेशान है। किसानों के बकाया गन्ने का भुगतान ब्याज सहित मिलना चाहिए। क्रय केंद्रों की स्थापना होनी चाहिए। किसान हित में बायो कम्पोस्ट का निःशुल्क वितरण किया जाना चाहिए। किसानों को लागत के अनुसार गन्ने का रेट नहीं मिल रहा है। कम से कम 400 रूपये प्रति कुन्तल गन्ने का रेट निर्धारित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नये मोटर व्हीकल एक्ट से किसानों व आमजन का शोषण किया जा रहा है। इस एक्ट को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। दूषित नदियों का पानी स्वच्छ किये जाने सहित अन्य मांगे उठाई। प्रदर्शन के उपरांत भाकियू के प्रतिनिधि मंडल ने कमिश्नर के माध्यम से एक 12 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुखवीर पुंडीर सहित सैकड़ों गन्ना किसान मौजूद रहे।