एसएल कश्यप।
सहारनपुर। विद्युत दर वृद्धि और बकाया गन्ना मूल्य भुगतान समेत कई मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने सोमवार को कलक्ट्रेट मुख्यालय पर सांकेतिक धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी ने कहा कि सरकार द्वारा विद्युत दरों में की गई बेहताशा वृद्धि को किसान स्वीकार नहीं करेगा। विद्युत दर वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने गन्ना मूल्य 365 रुपये प्रति कुतंल घोषित करने की भी मांग की। उपाध्यक्ष अनिल चैधरी ने मय ब्याज के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र कराने तथा सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की। उपाध्यक्ष ठा. राजपाल सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। धरने पर काफी संख्या में किसान शामिल रहे।