सिटीवेब/एसएल कश्यप।
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वाधान में आंध्र प्रदेश राज्य के गुंटूर शहर में दो से छह नवंबर तक 35वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। आंध्र प्रदेश एथलेटिक्स संघ द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन कराया। उत्तर प्रदेश की टीम में सहारनपुर के चार खिलाड़ियों के साथ एथलेटिक्स प्रशिक्षक लाल धर्मेंद्र प्रताप का चयन हुआ था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में समस्त राज्यों द्वारा चयनित खिलाड़ियों की टीमे प्रतिभाग किया। धर्मेंद्र लाल उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स के प्रशिक्षक के रूप में चुने गए थे। खिलाड़ी फरमान अली ने दस किलोमीटर पैदल चाल में तृतीय स्थान प्राप्त कर कास्य पदक उत्तर को देकर सहारनपुर का नाम रोशन किया है। प्रिंस कुमार ने 1500 मीटर दौड में चतुर्थ व अनिकेत पंवार ने 400 मीटर में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। वहीं अंकुश पुंडीर ने चक्का फेक के लिए व्यक्तिगत कारणों से भाग नहीं ले पाए। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि के लिए रविवार को जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डा.अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि अपने समस्त पदाधिकारियों व खिलाड़ियों के साथ फरमान अली का शानदार अभिनंदन कर बधाई दी।