सिटीवेब/सुरेंद्र अरोड़ा।
सहारनपुर। 07 फरवरी को शाम करीब छह बजे थाना चिलकाना क्षेत्र के ग्राम संगमौर से एक बच्चा हसीब पुत्र नसीम (उम्र करीब 11 वर्ष) घर से गायब हो गया था। उसके परिजनों द्वारा थाना चिलकाना पर दिनांक 09-02-2020 को गुमशुदगी दर्ज करायी गई। जिसपर थाना प्रभारी चिलकाना द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 11-02-2020 को सुबह छह बजे कस्बा चिलकाना से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त और उनको थैंक्स भी किया।