एसएल कश्यप।
सहारनपुर। देहरादून हाइवे पर बैटरा बदलने जा रहे बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवकों की अकाल मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
गागलहेड़ी थाना क्षे़त्र के गांव चुनटी शेख निवासी दो युवक 45 वर्षीय प्रमोद व 17 वर्षीय मेहताब की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। घटनाक्रम के अनुसार वीरवार की सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर बैटरा बदलने के लिए गागालहेड़ी बाजार जा रहे थे। गागलहेड़ी बाजार पहुंचने से पूर्व ही पीछे से तेज गति से आ रही एक बस ने बाइक पर पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद एकत्र हुए लोगों ने बस को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और बस चालक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवकों की मौत का समाचार मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसपी सिटी ने बताया कि दोनों युवक मोटरसाइकिल बैटरी बदलना है जा रहे थे। रास्ते में बस की टक्कर लगने से दोनों की मौत हो गई। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।