सहारनपुर। सहारनपुर के क्रिकेटर दीप सिंह का चयन क्रिकेट छात्रावास में होने पर साथी खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। स्पोटर्स स्टेडियम में क्रिकेट खिलाड़ी दीप सिंह का फूल मालाओ से जोरदार स्वागत किया गया। सिटी वेब को जानकारी देत हुए उप क्रीडाधिकारी सहारनपुर काशी नरेश यादव ने बताया कि सहारनपुर के क्रिकेट खिलाड़ी दीप सिंह जो क्रिकेट कोच अब्दुल अहद के संरक्षण मे अभ्यास करता है। इस होनहार क्रिकेट खिलाड़ी का चयन क्रिकेट छात्रावास, मेरठ में हुआ है। हमे उम्मीद ही नही बल्कि आशा भी है कि दीप सिंह आगे भी सहारनपुर का नाम रोशन करेगा। उप क्रीडाधिकारी सहारनपुर काशी नरेश यादव, लाल धमेन्द्र प्रताप आदि लोगो ने चयनीत क्रिकेट खिलाडी दीप जैन, उनके कोच अब्दुल अहद को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।