सहारनपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ब्रजपाल सिंह ने बताया कि 03 दिसम्बर 2019 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जाने हेतु दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु र्स्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेन्सी के लिये, सेवायोजनको को राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजनो के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पात विकास के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणास्त्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के लिये निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन को पुर्नवास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग व्यस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिये सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाईट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडियो के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के सशक्तिकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/ कर्मचारी के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार श्रेणी में आवेदन पत्र निदेशालय प्रेषित किय जाने है। उन्होने बताया कि उक्त श्रेणी के पुरस्कार से संबंधित अभ्यार्थियां अपने आवेदन पत्र निर्धारित प्रारुप पर पूर्ण कराकर दिनांक 07 अगस्त 2019 तक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय विकास भवन सभागार सहारनपुर में उपलब्ध करा दें। उन्होने यह भी बताया कि अधिक जानकारी के लिये किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।