सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल जनपद सहारनपुर की महानगर एवं जिला कार्यकारिणी का चुनाव एक होटल के सभागार मे सम्पन हुआ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने बताया कि 22 सितम्बर को बिजनौर मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल का प्रान्तीय चुनाव होना है। हमारे हर तीन वर्ष मे चुनाव होते हे। इसी सिलसिले मे आज हमने महानगर सहारनपुर और जिला सहारनपुर का चुनाव संपन कराया। जिसमे नरेश गोयल को मण्डल प्रभारी, विजय शर्मा को जिलाध्यक्ष, आशीष जैन को जिला महामंत्री मनोनीत किया है। कार्यक्रम मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मे कई अन्य पदो पर भी पदाधिकारी मनोनीत किये गये है।