सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। गांधी पार्क मैदान में पंडित दीन दयाल उपाध्याय ई-रिक्शा यूनियन सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष मौहम्मद इजजार ने कहा कि रूट निर्धारण को लेकर ई-रिक्शा चालकों का उत्पीडन किया जा रहा है। उनके महंगे-महंगे चालान किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा तो पहले ही महंगाई की मार से परेशान हैं। इस दौरान पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने रिक्शा चालको को सोमवार तक रूट निर्णारण करने और यूनियन पदाधिकारियों से रिक्शाओं की संख्या भी बताने को कहा गया। उन्होंने साफ कहा कि कोई भी ई रिक्शा चालक नियमों का उलंघन न करे। इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।