अरविंद सिसौदिया
नानौता। भारी बरसात के चलते नगर में एक कच्चा मकान गिर गया। मकान के गिरने से वहां सो रही एक महिला सहित उसके दो बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। नगर के मुहल्ला कानूगोयान निवासी सद्दाम पुत्र दिलशाद का कच्चा मकान है। पिछले दो दिन से लगातार चल रही तेज बारिश के चलते अलसुबह मकान की छत गिर गई। इस दौरान मकान के अंदर सो रहे सद्दाम की पत्नि गुलशन जहां व बच्चे उस्मान व लुकमान दबकर घायल हो गए। जबकि सद्दाम बाल-बाल बच गया। सभी घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।