एसएल कश्यप।
सहारनपुर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश की जनपद सहारनपुर शाखा के चुनाव में एसबीडी चिकित्सालय के डॉक्टर नरेश कुमार को अध्यक्ष, डॉक्टर कर्मवीर सिंह को सचिव, डॉक्टर नवदीप गुप्ता को संयुक्त सचिव, डॉक्टर अभीउदय को संयुक्त सचिव, डॉक्टर जी. रहमान को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, डॉक्टर रामानंद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ प्रवीण कुमार को उपाध्यक्ष (सामान्य) डॉक्टर गुरमीत कौर को उपाध्यक्ष (महिला), डॉ आशीष कुमार को वित्तीय सचिव और डॉक्टर मनीष पांडे को निर्विरोध संपादक निर्वाचित किया गया। सभी चिकित्साधिकारियों, चिकित्सकों और स्टाफ ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।