सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। जिला एथलेटिक्स संघ के सह सचिव मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि खेलों के महाकुंभ प्रथम इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन ओडिसा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर शहर में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 22 फरवरी से चल रही है और इसमें 17 खेलों के लिए 157 विश्वविद्यालय के करीब साढे तीन हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 17 खेलों में एथलेटिक्स खेल जो 28, 29 फरवरी व एक मार्च को होंगे। तकनीकि सहयोग प्रदान करने के लिए निर्णायकों के समूह में सहारनपुर के अंतर्राष्ट्रीय खेल अधिकारी प्रोफेसर अशोक कुमार गुप्ता को आमंत्रित किया गया है। इस बारे में लाल धर्मेंद्र प्रताप ने बताया कि इस समय डा. गुप्ता के पास एक अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारी चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा दी गई है, जिसके अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित हो रही वार्षिक परीक्षाओं को नकल विहीन सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय ने हरी इंस्ट्टियूट आॅफ टेक्नोलाॅजी, नकुड महाविद्यालय पर पर्यवेषक व वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष के रूप में नियुक्त कर दी गयी है। डा. गुप्ता के इस सम्मानजनक पद प्राप्ति पर शहर विधायक संजय गर्ग, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर, जैन काॅेलज के प्राचार्य डा. वकुल बंसल, महाराज सिंह काॅलेज के प्राचार्य डा. अशोक डिमरी, मुन्ना लाल काॅलेज की प्राचार्य डा. अमिता, हरी ग्रुप आॅफ काॅलेजस के मैनेजिंग निदेशक सुभाष चैधरी, क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी प्रेम कुमार, क्रीडाधिकारी काशी नरेश यादव, डा. नक्षत्र पाल, डा. सचिन गुप्ता, सुषमा बजाज, संगीता गोयल आदि ने बधाई दी है।