• Home
  • >
  • लिटिल ऐंजल्स स्कूल में मना दीपावली कार्यक्रम
  • Label

लिटिल ऐंजल्स स्कूल में मना दीपावली कार्यक्रम

CityWeb News
Saturday, 26 October 2019 05:07 PM
Views 707

Share this on your social media network

सहारनपुर। न्यू माधोनगर स्थित लिटिल ऐंजल्स स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चे रामायण के अलग-अलग किरदार की वेशभूषा में आये। निकुंज, शिव्या, वसुंधरा, अहाना, दिव्यम ने राम, अधिराज ने लक्ष्मण, अराध्या, जीविका ने सीता, दृष्टि ने सरस्वती, प्रेरणा ने लक्ष्मी, अंश ने विष्णु, निकुंज ने हनुमान की प्रस्तुति दी। कक्षा एक के विद्यार्थियो द्वारा कैंडल डेकोरेशन व कक्षा दो द्वारा थाली डेकोरेशन का आयोजन किया गया। दिव्या, अथर्व, जतिन, अजल, हार्दिक, ध्वनि द्वारा रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। श्रीमति ललिता मंगल ने बच्चों को दीपावली के पावन पर्व के बारे में बताया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं व उपहार वितरित किये।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web