सिटी वेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। जिला प्रशासन के सहयोग से छठ पूजा की तैयारी जोरो-शोरो से चल रही है। घाटों पर साफ सफाई की भक्तों द्वारा जिला प्रशासन की खूब तारीफ की जा रही है। छठ पूजा पर सहारनपुर के पांवधोयी पर चल रही तैयारियों के बीच कुछ लोगों ने छठ पूजा के बारे में खुलकर बातचीत की। पांव धोई नदी पर छठ पूजा के लिए मौजूद एक भक्त राजेश मिश्रा ने बताया कि आज खरना है। कल हम लोग व्रत रखते हैं। जिसमे सूरज ढलने से पहले अरग देते हैं। जिला प्रशासन व नगर निगम का इस बार छठ पूजा में बहुत बड़ा योगदान रहा है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार साफ सफाई में भी बहुत ध्यान रखा गया है। एक अन्य छठ पूजा भक्ति प्रमोद बुद्ध ने बताया कि कल शाम से पूजा प्रारंभ होगी व परसों सुबह तक पूजा चलेगी। इस बार जिला प्रशासन व नगर निगम का भरपूर सहयोग रहा है। साफ-सफाई की व्यवस्था भी बहुत अच्छी तरह से कराई गई है। छठ पूजा स्थल पर मौजूद एक वक्त अनिल ने बताया कि कल शाम से पूजा प्रारंभ होगी। इस बार जिला शासन प्रशासन का बहुत बड़ा सहयोग रहा है। सभी विभागों ने बहुत अच्छा कार्य किया है। इसके साथ ही नदी में साफ पानी भी छोड़ दिया गया है।