सिटीेवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर संविधान की 70वीं वर्षगाठ पर अधिकारियों एवं कर्मचारियो को भारतीय संविधान के अनुसार अपने मौलिक दायित्वो का अनुसरण किये जाने हेतु शपथ दिलायी गयी। सभी अधिकारियो एवं कर्मचारियों को इस बात का प्रतिज्ञान कराया गया कि’’हम सत्य निष्ठा से प्रतिज्ञान करते है कि भारत के संविधान में दिये गये मूल कर्तव्यों का पालन करेंगे। संवैधानिक आदर्शो, संस्थाओ, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीको का आदर करेंगे। देश की संप्रभुता अखण्डता की रक्षा करेंगें। महिलाओ का सम्मान करेंगे। हिंसा से दूर रह कर बंधुता बढायेगें। सामाजिक संस्कृति का संवर्धन व पर्यावरण का संरक्षण करेंगे। वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करेंगे। सार्वजनिक सम्पत्ति की रक्षा करेंगे। व्यक्तिगत व सामूहिक गतिविधि में उत्कृष्टता बढायेंगें। सबको शिक्षा के अवसर प्रदान करेंगे एवं स्वतन्त्रता आन्दोलन के आदर्शो को बढावा देंगें’।