सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर के जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय का शासन स्तर पर तबादला कर दिया गया है। आलोक कुमार पांडेय को चिकित्सा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। उनके स्थान पर शामली के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को सहारनपुर का डीएम बनाया गया है। इसके अलावा रविंद्र कुमार को जिलाधिकारी उन्नाव, जसजीत कौर को जिला अधिकारी शामली, आंध्रा वामसी को जिलाधिकारी झांसी, रूपेश कुमार को जिला अधिकारी प्रतापगढ़, भूपेंद्र एस चैधरी को जिलाधिकारी कुशीनगर, अमित सिंह बंसल को जिलाधिकारी बांदा, राकेश कुमार मिश्रा को जिलाधिकारी कन्नौज, शिव सहाय अवस्थी को विशेष सचिव एवं अपर आयुक्त जीनियम गन्ना विकास विभाग, मार्कंडेय शाही को विशेष सचिव, अनिल कुमार सिंह को विशेष सचिव गृह एवं कारागार तथा हीरालाल को अपर प्रबंध निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लखनऊ बनाया गया। यह जानकारी विशेष सचिव धनन्नजय शुक्ला द्वारा प्रेसनोट जारी कर दी गई है।