सिटीवेब/जितेंद्र मेहरा।
सहारनपुर। जनमंच सभागार में रविवार को डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक .की 72 वी वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष के मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी, गंगोह विधायक कीरत सिंह व चेयरमैन चैधरी राजपाल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने कहा चैधरी राजपाल सिंह के चेयरमैन बनने के बाद जो काम उन्होंने 2 साल में करा दिये है वो पछले कोई चेयरमैन नही करा पाए। इस दौरान सरहानीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।