सहारनपुर। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) जनपद सहारनपुर द्वारा पांच अभियुक्तों को 03 यूपी गुंडा एक्ट के अंतर्गत दोषी पाते हुए जनपद की सीमाओं से 06 माह की अवधि के लिए निष्कासित किया गया। निष्कासित करने वालों में एहसान पुत्र इनाम निवासी मोहल्ला कोटला अंबेहटा पीर थाना नकुड सहारनपुर। मुनासिफ उर्फ मुनासिब पुत्र जमशेद निवासी ग्राम खुजनावर थाना फतेहपुर सहारनपुर। युसूफ पुत्र मेहरू निवासी ग्राम समसपुर थाना सरसावा सहारनपुर। साकिर पुत्र इरफान निवासी सोहनचिड़ा थाना नागल सहारनपुर। मुजाहिर पुत्र महफूज निवासी ग्राम सिजूड थाना नानौता सहारनपुर हैं।