• Home
  • >
  • मीडिया कार्यशाला में महिलाओं पर बढ़ती हिंसा पर की गई चर्चा
  • Label

मीडिया कार्यशाला में महिलाओं पर बढ़ती हिंसा पर की गई चर्चा

CityWeb News
Sunday, 29 December 2019 05:18 PM
Views 389

Share this on your social media network

सिटीवेब/जितेंद्र मेहरा।
सहारनपुर। स्टेशन रोड स्थित एक होटल में सहारनपुर के तत्वाधान में बढ़ती हुई महिला हिंसा पर मीडिया एवं स्वैच्छिक संस्थाओ की भूमिका विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय मीडिया कार्येशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति के रूप में जयनाथ शर्मा,वरिष्ट समाजसेवी ने भाग लिया। प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं पर बढ़ रही हिंसा हमारे समाज का मुख्य मुद्दा है। इसको समाप्त करना हर एक नागरीक का कर्तव्य है। हमे अपने घर एवं परिवार में लड़का व लड़की को हर क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करना चाहिए ताकि महिलाओ के प्रति भेदभाव एवं हिंसा को समाप्त किया जा सके। दिशा सामाजिक संगठन के संस्थापक केएन तिवारी ने कार्येक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं पर लगातार बढ़ती हुई महिला हिंसा के मुद्दे पर चिन्ता जताते हुए कहा जब तक हमारी बहु-बेटियां सुरक्षित नही होंगी तब तक हमे एक खुशहाल एवं कल्याणकारी राष्ट्र की सशक्त होने का आहवान किया। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु एवं महिलाओ को आगे बढाने में मीडिया का अहम रोल बताया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री संजय गर्ग विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री ने उपरोक्त मुद्दे पर सम्बोधित किया। कार्येशाला में संस्था की ओर से प्रदीप लूथरा, अरुण कुमार, अनित, पवन रावत, रियासत, राजकुमार , नीलम, रजनीश, शहनाज, हरिचन्द, दीपक, शमीम, रज्जो, रामरती, रेखा शर्मा, सुमन आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web