नई दिल्ली (25 अक्टूबर): कहा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर कप्तानी मिल सकती है। जी हां, आप सही सुन रहे हैं। धोनी को फिर से कप्तानी मिल सकती है, टीम इंडिया की नहीं बल्कि चैन्नई सुपर किंग की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग की संचालन परिषद के एक प्रस्ताव के अनुसार अगले सत्र में वापसी को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रायल्स को पिछले दो साल में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और गुजरात लायंस की ओर से खेलने वाले खिलाडियों को रिटेन करने की स्वीकृति दी जा सकती है। अगले महीने होने वाली कार्यशाला में अगर फ्रेंचाइजियां इस पर राजी होती हैं तो इससे महेंद्र सिंह धौनी की चेन्नई सुपरकिंग्स में वापसी और टीम की कप्तानी का रास्ता साफ हो सकता है।