सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। सहारनपुर में मनाए जा रहे श्री बालाजी धाम बेहट रोड के बारहवें वार्षिकोत्सव के प्रथम चरण के कार्यक्रमों की श्रंखला में निकाली जा रही प्रभातफेरियों के पांचवें दिन बुधवार को श्री बालाजी महाराज के जयकारों के साथ भव्य प्रभातफेरी निकाली गई।
पांचवें दिन बुधवार को की प्रभातफेरी का शुभारंभ बेदी गली निवासी अजीत के आवास से हुआ। जहां से प्रभातफेरी गोविंद नगर, टीटू कालोनी होते हुए गोविंद नगर पहुंची जहां पर राकेश शर्मा के आवास पर प्रभातफेरी को विश्राम दिया गया। इससे पूर्व श्री बालाजी धाम के संस्थापक श्री अतुल जोशी जी महाराज ने श्री बालाजी महाराज के विग्रह के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। पांचवें दिन की प्रभातफेरी के दौरान भक्तों द्वारा श्री बालाजी महाराज, श्री कोतवाल कप्तान साहब और श्री प्रेतराज सरकार के जयकारों से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा श्री बालाजी महाराज के भजन प्रस्तुत किए गए। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झुमते हुए आगे बढ़ रहे थे।
श्री बालाजी धाम के संस्थापक गुरू श्री अतुल जोशी जी ने इस दौरान कहा कि प्रभु का स्मरण करने से ही मानव की सभी तरह की परेषानियों का निदान होता है। जो व्यक्ति ब्रह्म मुहर्रत में प्रभु का स्मरण करता है, निः संदेष ईश्वर उस व्यक्ति की सभी समस्याओं का समाधान करते है। ब्रह्म मुहर्रत में ही ईश्वर पृथ्वी लोक का भ्रमण भी करते हैं।
इस दौरान विभिन्न स्थानों पर श्री बालाजी महाराज के रथ का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में राजीव आनंद, रीता आनंद, पार्शद गौरव चैधरी, सुभाष भाटिया, पवन बब्बर, अजय सूरी, चिराग कोहली, धर्मपाल, राजेन्द्र तोमर, धनंजय शुक्ल, विवेक ओझा, सुभाष सैनी, अनिल सैनी, शिवम सैनी, सतीश शर्मा, अशोक शर्मा, विनोद शुक्ला, नवीन वालिया, रेखा वालिया, उषा,रजनी पांचाल, पलक आनंद आदि शामिल रहे।