सिटीवेब/शिवानी शर्मा
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मनाए जा रहे श्री बालाजी धाम बेहट रोड के बारहवें वार्षिकोत्सव के प्रथम चरण के कार्यक्रमों की श्रंखला में निकाली जा रही प्रभातफेरियों के सातवें दिन शुक्रवार को श्री बालाजी महाराज के जयकारों के साथ भव्य प्रभातफेरी निकाली गई।
शुक्रवार का प्रभातफेरी का षुभारंभ ज्वाला नगर गली नंबर निवासी श्रीमती इंदू अरोड़ा के आवास से हुआ। जहां से प्रभातफेरी मंगल नगर, बेरी बाग, रणजीत नगर तथा लिंक रोड होते हुए ज्वाला नगर में रविंद्र काठपाल के आवास पर पहुंचीं, जहां पर प्रभातफेरी को विश्राम दिया गया। इससे पूर्व श्री बालाजी धाम के संस्थापक श्री अतुल जोशी जी महाराज ने श्री बालाजी महाराज के विग्रह के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रभातफेरी के दौरान भक्तों द्वारा श्री बालाजी महाराज, श्री कोतवाल कप्तान साहब और श्री प्रेतराज सरकार के जयकारों से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा श्री बालाजी महाराज के भजन प्रस्तुत किए गए। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झुमते हुए आगे बढ़ रहे थे। श्री बालाजी धाम के संस्थापक गुरू श्री अतुल जोशी जी ने सभी श्रद्धालुओं को आषीर्वचन प्रदान किए और श्री बालाजी महाराज का स्मरण करने की महत्ता बतायी।
इस दौरान विभिन्न स्थानों पर श्री बालाजी महाराज के रथ का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में अशोक छाबड़ा, श्याम सुंदर अरोड़ा, अशोक शर्मा, हन्नी नरूला, चेतन विज, इंदू अरोड़ा, रविंद्र काठपाल, राजीव आनंद, रीता आनंद, सुभाष भाटिया, पवन बब्बर, अजय सूरी, चिराग कोहली, धर्मपाल, राजेन्द्र तोमर, धनंजय शुक्ल, विवेक ओझा, सुभाष सैनी, अनिल सैनी, शिवम सैनी, सतीश शर्मा, अशोक शर्मा, विनोद शुक्ला, नवीन वालिया, रेखा वालिया, उषा,रजनी पांचाल, पलक आनंद आदि शामिल रहे।