सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। सहारनपुर से चलकर पावन वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर जाने वाले धर्मप्रेमियों का सरसावा भगवान वाल्मीकि मन्दिर में पहुंचने पर स्वागत किया। भगवान वाल्मीकि मन्दिर में माथा टेका ओर परमात्मा से आशीर्वाद प्राप्त किया। वीर सतीश ढीलोड जिला प्रभारी भावाधस व अन्य साथियो का माल्यार्पण व जलपान करा कर स्वागत किया। इस अवसर पर महामंत्री वीर गौरव, सभासद यूथ विंग प्रभारी उत्तर प्रदेश अनुपम गायक, राजू सागर, जिला प्रचार सचिव वीर पंकज मट्टू, नगर अध्यक्ष सरसावा वीर सन्नी लोहट, राहुल पुहाल, शेर सिंह शेरा, जिला अध्यक्ष सहारनपुर वीर सतीश ढीलोड, जिला प्रभारी वीरांगी सुनीता ढीलोड, जिला अध्यक्ष महिला विंग सहरानपुर गुलशन भारती, बबलू, राजन डबराल, सचिन सौदाई आदि मौजूद रहे।