• Home
  • >
  • सहारनपुर में खिलाड़ी पर बरसायी गोलियां
  • Label

सहारनपुर में खिलाड़ी पर बरसायी गोलियां

CityWeb News
Tuesday, 06 August 2019 03:15 PM
Views 2056

Share this on your social media network

सहारनपुर। गांधी पार्क स्थित डाक्टर भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम मंगलवार की सुबह ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से गूंज उठा। गोलियां की आवाज सुनकर स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों में अफरातफरी मच गई। घटनाक्रम के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे करीब खिलाड़ी यश प्रताप सिंह स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम में एन्ट्री करते ही पीछे से आयी एक कार में सवार लोगों ने यश प्रताप सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। यश प्रताप के नीचे गिरते ही कार सवार फरार हो गये। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे खिलाड़ियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना का पता चलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर तत्काल कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यश प्रताप िंसंह को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यश प्रताप सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web