सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। जनपद में भले ही कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे रखी हो, लेकिन बुधवार को बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण लोग रेंगते नजर आये। कलक्ट्रेट तिराहे से लेकर दीवानी कचहरी तक जाने के लिए वाहन चालकों के पसीने छूट गये। मिनटों का काम में भी जाम के कारण घंटो लग गये। यही हाल अम्बाला रोड, नेहरू मार्किट, जोगियान पुल, कचहेरी पुल, अस्पताल पुल, सपना टाॅकिज रोड आदि अनेक क्षेत्रों का रहा। पूरा दिन लोग जाम के झाम से जूझते रहे। जाम से बचने के लिए लोगों को गलियों का सहारा लेना पड़ा।