सिटीवेब न्यूज।
सहारनपुर। सहारनपुर रू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0 के आदेशानुसार चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक वांछित को गिरफ्तार किया गया। कुतुबशेर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के कुशल निर्देशन में चलाये गये अभियान के तहत 4 फरवरी को गोकशी में कई महीनों से वांछित चल रहे उस्मान उर्फ मानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम एसआई अशोक कुमार कांस्टेबल दिनेश कुमार पहलवान कांस्टेबल थाना कुतुबशेर कपिल कुमार सनावर ताज कॉस्टेबल मौजूद रहे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है।