सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। उप गन्ना आयुक्त डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र ने गन्ना विकास परिषद तितावी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का मोके पर सत्यापन किया।
उप गन्ना आयुक्त द्वारा मुजफ्फरनगर स्थित तितावी गन्ना विकास परिषद का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खाद गोदाम, स्टाॅक रजिस्टर, डेली उर्वरक वितरण रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया और इसके बारे में गहनता से जानकारी ली। इस मौके पर उप गन्ना आयुक्त ने ग्राम रठेडी में विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान राष्ट्रीय खाद सुरक्षा मिशन से जुडे़ किसान असीम ने ट्रैंच तकनीक से गन्ने के साथ लहसुन व सरसों की फसल कैसे उगाई जा सकती है, का प्रदर्शन किया। उप गन्ना आयुक्त द्वारा किसान असीम से जब इसके लागत व पैदावार के बारे में पूछा गया तो बताया कि सहफसली से अधिक उपज एवं दो गुना फायदा हो सकता है। ईआरपी प्रणाली के बारे में किसानों द्वारा बताया गया कि यह पर्ची का नया सिस्टम बहुत अच्छा है। इससे किसानों को घर बैठे जानकारी मिल जाती है। यह विभाग का बेहतरीन फाॅर्म है। इससे पर्ची की जानकारी मिल जाती है। निरीक्षण के दौरान उप गन्ना आयुक्त के साथ जिला गन्ना अधिकारी केएमएम त्रिपाठी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षण डीपी सिंह, जिला प्रचाार अधिकारी यशपाल सिंह, ब्लाॅक प्रभारी संजय राय, एपीओ नरेश कुमार, मुकेश झा आदि मौजूद रहे।