• Home
  • >
  • नानौता मिल में कर्मचारियो को निकालने पर हुआ धरना-प्रदर्शन
  • Label

नानौता मिल में कर्मचारियो को निकालने पर हुआ धरना-प्रदर्शन

CityWeb News
Saturday, 22 February 2020 08:00 PM
Views 582

Share this on your social media network

-6 घंटे से अधिक धरना-प्रदर्शन करने के बाद मिल जीएम से वार्ता के बाद किया समाप्त
सिटीवेब अरविंद सिसौदिया।
नानौता। किसान सहकारी चीनी मिल में कई वर्षो से विभिन्न पदों पर कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को ठेकेदार द्वारा मिल समीति से हटा दिया। जिसके बाद उक्त कर्मचारियों ने हितकारी मजदूर यूनियन के साथ मिलकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मिल परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। हितकारी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष हेमसिंह व महामंत्री कृष्णसिंह ने बताया कि चीनी मिल में पिछले काफी वर्षो से आउटसोर्शिंग कर्मचारी विभिन्न पदों पर कार्यरत है। शुक्रवार की आधी रात्रि मिल ठेकेदार द्वारा इन कार्यरत कर्मचारियों को मिल समीति से हटाने का काम शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी यूनियन तक पंहुचने के बाद तो उनके द्वारा मिल जीएम से फोन पर वार्ता की गई। जिसमें उनके द्वारा कहा गया कि मुख्य समयपाल (हैड टाइमकीपर) से वार्ता करने की बात कही। मामले में कुछ हल न निकलने पर शनिवार की सुबह 9 बजे समीति से बाहर निकाले गए कर्मचारियों ने यूनियन के साथ मिलकर मिल परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब शाम 4 बजे चीनी मिल जीएम द्वारा यूनियन के पदाधिकारियांे को बुलाकर वार्ता की गई। जिसमें जीएम डा. प्रंशात कुमार ने कहा कि फैक्ट्री को योग्य कर्मचारियों की आवश्यकता है। इसके लिए मिल ठेकेदार को कहा गया है कि योग्य कर्मचारियों को ही काम पर रखा जाएं। तो वहीं आऊटसोर्शिंग कर्मचारियों का पीएफ को नियम अंर्तगत काटा जाएगा। इसके बाद निकाले गए कर्मचारियों को दोबारा काम पर ले लिए जाने के बाद धरना समाप्त हुआ।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web