सहारनपुर। कर्नाटक राज्य में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को धन-बल के प्रयोग द्वारा अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसजनों ने कलक्ट्रेट में केंद्र सरकार के विरूद्व नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग करते हुए कांग्रेसी व गैर भाजपाई दलों के विधायकों को में मजबूर करती है। उन्होंने इसके लोकतंत्र की हत्या बताते हुए इसे बंद करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अशोक सैनी, इमरान कुरैशी, गणेश दत्त शर्मा, इमरान कुरैशी, अशोक सैनी, अमित काम्बोज, अक्षय कुमार, गौरव वर्मा, जब्बार अहमद, संजय जाटव, सुशील शर्मा, राकेश वर्मा, अजय त्यागी आदि मौजूद रहे।