सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। सहारनपुर के अम्बाला रोड़ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने बैठक कर बढ़ती महंगाई के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। ब्रहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर एकत्रित होकर देश व प्रदेश में बढ़ रही मंहगाई के विरोध में अलग ही तरके से गले मे उपलों की माला पहनकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। सपा के विरिष्ठ नेता फैसल सलमानी ने कहा कि इस समय देश ,प्रदेश में सरकार द्वारा पैट्रोल, डीजल, गैस, प्याज पर बढ़ाए जा रहे दामों से आज किसान, मजदूर, नोजवान व आम आदमी पूरी तरह से परेशान है।लेकिन सरकार किसी की सुनने को तैयार नही है। इस दौरान अब्दुल गफूर, फहाद सलीम,अर्जुन पण्डित, वेदपाल, नागेंद्र राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।