सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जुडे़ पदाधिकारी केबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना से मिले और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि स्मार्ट सिटी घोषित होने के बावजूद महानगर सहारनपुर में विकास की योजनाओं में कोई प्रगति नहीं हुई है। इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए। सहारनपुर को दिल्ली से जोड़ने वाले राजमार्ग एवं सहारनपुर को अम्बाला व देहरादून से जोड़ने वाले राजमार्ग तथा बाईपास के कार्यां को शीघ्र करवाया जाये। इसके अलावा अन्य योजनाओं की ओर भी ध्यान दिलवाया गया। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुन्द मनोहर गोयल, महामंत्री अजय शर्मा, सुमित मलिक, राज कुमार गाबा, अतुल गुप्ता, प्रशांत गोयल, पवन गुप्ता, संजय गुप्ता, सूरज शुक्ला, सन्नी दीक्षित आदि अनेक व्यापारी मौजूद रहे।