• Home
  • >
  • नेकी राम गर्ग की पुण्यतिथि पर व्यापारियों ने किये फल वितरित
  • Label

नेकी राम गर्ग की पुण्यतिथि पर व्यापारियों ने किये फल वितरित

CityWeb News
Monday, 22 July 2019 06:24 PM
Views 614

Share this on your social media network

सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा मानव मंदिर में पहुंचकर स्वर्गीय नेकी राम गर्ग की पुण्यतिथि फल वितरण कर मनाई गई। इस दौरान व्यापारियों ने फल वितरण कर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जयवीर राणा, जिला महामंत्री डॉ आदित्य राठी ने संयुक्त रूप से कहा कि 22 जुलाई 2008 को स्वर्गीय नेकीराम गर्ग का देहांत एक रोड एक्सीडेंट में हो गया था। असमय हुई नेकीराम गर्ग की मौत को व्यापारी शहीद मानते हैं। स्वर्गीय नेकी राम गर्ग ने हमेशा व्यापारियों को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल त्यागी व प्रदेश मंत्री गगन जैन ने कहा कि स्वर्गीय नेकी राम गर्ग द्वारा लगाया गया पौधा अब वटवृक्ष बन चुका है। हमारे जुझारू प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग बड़ी लगन और मेहनत के साथ प्रदेश के व्यापारियों को जोड़ रहे हैं। उनके लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिला प्रभारी अरुण गुप्ता, जिला महिला अध्यक्ष प्रतिभा श्रीवास्तव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित धीमान व युवा नगर अध्यक्ष सूरज शुक्ला ने कहा हम हर वर्ष स्वर्गीय नेकी राम गर्ग की पुण्यतिथि व्यापारी मानव मंदिर में आते हैं और इन बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हैं। इस अवसर पर युवा नगर अध्यक्ष सूरज शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण जैन, जिला मंत्री शाहरुख सलमानी, त्यागी वीरेंद्र, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप तोमर, जिला मंत्री प्रदीप मित्तल, वीर सिंह, आशुतोष कौशिक, इशांत शर्मा, विवेक त्यागी आदि उपस्थित रहे ।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web