सहारनपुर। लोकतंत्र सैनानी कल्याण परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को बताया कि वह तीन वर्षां से अपनी समस्याओं को लेकर परेशान है। उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों की आश्रित पत्नियों की सभी प्रपत्रों की जांच पूरी हो चुकी हैं। उन्हें सरकारी अस्पतालों में मुफ्त ईलाज, यूपी की वातानुकूलित बसों तथा प्लेटिनम बसों में यात्रा की सेवा सहित विभिन्न सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाये। डीएम से मिलने वालों में पूर्व विधायक सुखबीर सिंह पुण्डीर, बलदेव राज जोशी, सुन्दरदास, मौ. युनुस, तासीन आदि मौजूद रहे।