सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। डेयरियों को शहर से बाहर करने का विरोध कर रहे डेयरी संचालकों ने हकीकतनगर मैदान में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। इस मौके पर डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा कि उनका यह धरना प्रदर्शन सोमवार 24 फरवरी से शुरू होना था लेकिन एक साथी डेयरी संचालक के साथ कर्मचारियों ने दुव्र्यवहार किया। उसका चालान काटने की धमकी दी गई। विरोध फलस्वरूप डेयरी संचालकों को आज से ही क्रमिक अनशन शुरू करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तब तक वह धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि पहले दिन छह डेयरी मालिक क्रमिक अनशन पर हैं। कल से उनका खाना-पीना धरनास्थल पर ही शुरू हो जाएगा।