सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। हकीकतनगर मैदान में सहारनपुर डेरी संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अपने धरना प्रदर्शन को तेज करते हुए डेयरी संचालकों ने महापौर संजीव वालिया और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुर्दाबाद के नारे लगाये। संजीव वालिया के नेतृत्व में डेयरी संचालकों ने महापौर का पुतला फूंका। इस मौके पर संजीव वालिया ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती उनका क्रमिक अनशन जारी रहेगा। क्रमिमक अनशन से भी बात नहीं मनी तो वह आमरण अनशन से भी पीछे नहीं हटेंगे।