सिटीवेब न्यूज।
सहारनपुर। जिला कांगे्रस कमेटी कार्यालय पर एकत्र हुए डेयरी संचालकों ने नगर निगम कार्यालय तक जुलूस निकालकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान संचालकों ने गोवंश को लेकर नगर निगम तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। निगम अधिकारियों व महापौर के खिलाफ नारेबाजी की।