सिटीवेब/शिवानी शर्मा।
सहारनपुर। डेयरियों को शहर से बाहर किये जाने को लेकर डेयरी संचालकों का हकीकतनगर मैदान में चल रहा क्रमिक अनशन तीसरे दिन में पहुंच गया। इस दौरान डेयरी संचालकों ने महापौर संजीव वालिया व नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजीव वालिया ने कहा कि उन्हें मंडी समिति व ट्रांसपोर्ट नगर की तर्ज पर जगह उपलब्ध करायी जाये, ताकि वह अपना व्यवसाय कर सकें।