• Home
  • >
  • दादरीः घर में घुसकर महिला की गोली मार कर हत्या
  • Label

दादरीः घर में घुसकर महिला की गोली मार कर हत्या

CityWeb News
Monday, 16 October 2017 11:24 AM
Views 2408

Share this on your social media network

दादरी में शनिवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे बाला जी मंदिर के पास बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह नहीं पता चल पाई है। जानकारी के अनुसार महिला अकेली घर में रहती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दादरी में बाला जी मंदिर के पास सुषमा नाम की महिला किराए के मकान मे रहती थी। वह मूलरूप से अलीगढ़ की रहने वाली थी। शनिवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे बदमाशों ने महिला को घर में घुसकर गोली मार दी। महिला की मौके पर मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची। वरदात लूट को लेकर हुई है या फिर कोई और वजह है पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है।
दादरी के सीईओ निशांत शर्मा ने बताया कि महिला की गोली लगने से मौत हुई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या किन कारणों से हुई है, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web