सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने जनपदवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का त्योहार निकट है। रात्रि के समय पटाखे-आतिशबाजी का प्रयोग किया जाता है। जनपदवासियों को आगाह किया कि दीपावली के पावन पर्व पर दीये तथा मोमबत्ती को सुरक्षित स्थान पर सजायें। पटाखे खुले मैदान में ही जलायें। राॅकेट हमेशा ऊपर की ओर ही छोडंे। पटाखे जलाते समय सूती कपडे ही पहने। पटाखे जलाते समय अपने निकट पानी बालू,मिटटी आदि का प्रबंध रखें। पटाखे चलाते छोटे बच्चों का विशेषतः ख्याल रखें। झुग्गी, झोपडी, आरा मशीन, भूसे के ढेर इत्यादि का दीपावली पर्व के दिन विशेष ध्यान रखें। भीड-भाड वाले स्थानों पर आतिशबाजी की दुकान न लगायें। दुकानों पर लाइसेन्स के अनुसार निर्धारित मात्रा में ही पटाखों को रखें। दुकान पर पटाखों को चलाकर ग्राहकों को न दिखायें। दुकान पर मोमबत्ती, दियासलाई, लाइटर का प्रयोग कदापी न करें। आतिशबाजी की दुकान के निकट धूम्रपान न करें। विद्युत के तार के जोडों पर टेप का प्रयोग करें। आग लगने की सूचना निकटतम पुलिस स्टेशन अथवा फायर स्टेशन को तुरन्त दें। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को दीपावली पर्व पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये है। उन्होंने जिला अग्निशमन अधिकारी को दीपावली के पर्व पर पूरी एहतियात बरतते हुए किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर प्रभावी ढंग से विशेष कार्ययोजना तैयार करने एवं उसका सफल क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये हंै।