सहारनपुर। मिशन कम्पाउंड में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। मेेले में लगाये गये विभिन्न स्टाॅलों को ग्राहकों ने काफी पसंद किया।
मिशन कम्पाउंड स्थित खेमका सदन में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। मेले में ग्रहणियों द्वारा तरह-तरह के स्टाॅल लगाये गये थे। इस दौरान सात्विक बेकर्स एंड मोर, कान्हा क्रियेशन्स, स्पार्क एंड बर्सं, अरबन हाट, सिमी क्रिएशन्स व अन्य कई स्टाॅलों को ग्राहकों ने काफी पसंद किया। मेले में सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। दीपावली मेले के आयोजक ऋचा खेमका व सांची गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों की पसंद को देखते हुए स्टाॅलों को लगाया गया है। हर स्टाॅल में आधुनिकता को प्राथमिकता दी गई है। लोग स्टाॅलों को काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों का उत्साह देखते हुए इसे और बेहतर करने की कोशिश की जाएगी।