सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। पुलिस लाइन में महिला परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। परामर्श केंद्र में विवादित परिवारों की काउंसलिंग करन के लिए महिला परामर्श केंद्र से प्रभारी निरीक्षक श्रीमति कल्पना त्यागी, महिला आरक्षी चित्रा, महिला आरक्षी प्रतीक्षा, महिला आरक्षी पायल, महिला आरक्षी पूजा व महिला आरक्षी मीनू की उपस्थिति में काउंसलर श्रीमती सुरभि सिंह द्वारा काउंसलिंग की गई। परिवार परामर्श केंद्र में 17 पक्षों को नोटिस देकर काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। जिमसें लड़का व लड़की पक्ष के 12 लोग उपस्थित हुए। जिनकी काउंसलिंग करने के बाद काउंसलर द्वारा दो पक्षों में समझौता कराया गया। इस दौरान शीजा जैदी व सरफराज अली जैदी व बबीता कपिल व नवीन गौतम के बीच समझौता कराया गया।