• Home
  • >
  • निगम कार्यकारणी समिति ने 193 करोड़ 56 लाख रुपये व्यय का बजट पारित किया
  • Label

निगम कार्यकारणी समिति ने 193 करोड़ 56 लाख रुपये व्यय का बजट पारित किया

CityWeb News
Thursday, 26 December 2019 06:17 PM
Views 375

Share this on your social media network

सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। नगर निगम की मान्य कार्यकारणी समिति द्वारा आज 2019-20 का 193 करोड़ 56 लाख रुपये व्यय का पुनरीक्षित बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। मेयर संजीव वालिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में लेेखाधिकारी राजीव कुशवाह ने नगर निगम की मान्य कार्यकारणी समिति के समक्ष बजट प्रस्तुत किया। जिस पर कार्यकारणी समिति के सदस्य पार्षदों द्वारा मांगी गयी जानकारी पर लेखाधिकारी राजीव कुशवाह व नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने जानकारी दी। इसके बाद सर्वसम्मति से बजट पारित कर दिया गया। लेखाधिकारी राजीव कुशवाह ने नगर निगम की कार्यकारणी समिति के समक्ष प्रस्तुत किये गए बजट में 224 करोड़ 29 लाख 54 हजार रुपये की प्राप्तियों तथा 193 करोड़ 56 लाख 50 हजार रुपये के व्यय का अनुमान दर्शाया गया है। लेखाधिकारी कुशवाह ने कार्यकारणी समिति को बताया कि प्राप्तियों राजस्व प्राप्ति 169 करोड़ 27 लाख रुपये तथा पूंजीगत प्राप्तियां 54 लाख 7 हजार का अनुमान है। व्यय में राजस्व व्यय वेतन पेंशन आदि पर 155 करोड़ 50 लाख तथा पंूजीगत विकाय कार्यों पर 37 करोड़ 56 लाख रुपये व्यय का अनुमान है। इसके अतिरिक्त गत 31 जुलाई 2019 को संपन्न हुई बैठक की कार्यवाही की पुष्टि और शहर के विकास कार्यों का अनुमोदन किया गया। इसके अतिरिक्त नगर की यातायात व्यवस्था को देखते हुए कुमार सिनेमा पुल (चतरा पुल), दाल मंडी पुल व सब्जी पुल के चैड़ीकरण हेतु उप्र सेतु निगम को ड्राईंग, डिजाइन व मिट्टी की टेस्टिंग के लिए दस लाख रुपये भेजने को स्वीकृति प्रदान की गयी। बैठक में कार्यकारणी समिति सदस्यों में उपसभापति रमेश छाबड़ा, आशुतोष सहगल, शहजाद चैधरी, अशोक राजपूत, फजर्लुरहमान, यशपाल पुंडीर, अभिषेक टिंकू अरोड़ा, संजय गर्ग, सिद्धार्थ सैनी, चंद्रजीत निक्कू व मानसिंह जैन के अलावा सहायक नगरायुक्त संजय कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण बी के सिंह, उपनगरायुक्त दिनेश यादव, अपर नगरायुक्त रवीशा चैधरी, अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव, अधिक्षण अभियंता जलकल शैलेन्द्र गर्ग, कर निर्धारण अधिकारी विनय शर्मा आदि शामिल रहे। बाद में मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी कार्यकारणी सदस्यों से स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में सहारनपुर को टॉप टेन में लाने के लिए सहयोग देने की अपील की।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web