• Home
  • >
  • फिर सक्रिये हुए पशु तस्कर, तीन पकडे़
  • Label

फिर सक्रिये हुए पशु तस्कर, तीन पकडे़

CityWeb News
Sunday, 25 August 2019 07:41 PM
Views 2825

Share this on your social media network

अमित सेन
बिहारीगढ। थाना बिहारीगढ़ पुलिस को बीती रात मिली बड़ी कामयाबी मिली। मुठभेड़ के बाद थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने तीन पशु तस्करों को दामोदरा बाद घूम से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। बीती रात सीओ बेहट विजय पाल सिंह व थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ संजीव कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार व उप निरीक्षक राहुल कुमार कांस्टेबल सुनील कुमार कांस्टेबल अमरजीत कांस्टेबल नदीम द्वारा ग्राम शेरपुर में प्रीतम सिंह की गाय को जहर देकर मारने वाले नामजद अभियुक्त अब्दुल रहमान पुत्र बारू व अभियुक्त नदीम पुत्र नसीम निवासी खुजनावर तथा सहाजेब पुत्र खुर्शीद निवासी खाता खेड़ी थाना मंडी जिला सहारनपुर को पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के दौरान दामोदर बाद घूम से अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया।। अभियुक्तों के कब्जे से जहरीला पदार्थ तथा एक तमंचा 315 बोर कारतूस तथा नाजायज छुरों के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक छोटा हाथी तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अभियुक्तों ने ग्राम गेल्हे वाला थाना फतेहपुर में भी घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web