सिटीबेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। शुक्रवार की सुबह इंटरनेट सेवाएं अचानक से बंद कर दी गई। पहले तो लोगों ने सोचा कि फोन में खराबी के कारण नेट बंद हो गया होगा, लेकिन काफी समय तक नेट बंद रहने के कारण वह परेशान हो गये। इसके बाद तो लोगों ने एक दूसरे को फोन कर इसकी जानकारी ली। कई फोन कंपनियों द्वारा अपने उपभोक्ताओं को मैसेज कर बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार इंटरनेट सेवाओं को बंद किया गया है। इंटरनेट सेवाएं बंद होने से सबसे ज्यादा फेसबुक व व्हाट्सअप चलाने वाले लोग परेशान रहे। स्मार्ट फोन न चलने के कारण शोपीस बने रहे। लोगों को इसे चार्ज करने के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ा।